Skip to main content

August ke Tyohar : अगस्त का महीना भारतीय संस्कृति में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस महीने में श्रावण का समापन और भाद्रपद का आरंभ होता है। यही वह समय होता है जब श्रद्धा, भक्ति और उत्सवों की लहर पूरे भारतवर्ष में दिखाई देती है। सावन के सोमवार, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे पर्व न सिर्फ धार्मिक रूप से बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी अत्यधिक महत्व रखते हैं।

यहाँ हम आपको दे रहे हैं अगस्त 2025 के सभी प्रमुख व्रत, पर्व और त्योहारों की दिन-वार सूची, ताकि आप समय रहते अपनी तैयारी कर सकें और इन शुभ अवसरों का पूरा लाभ उठा सकें।

August ke Tyohar अगस्त 2025 के व्रत और त्योहारों की दिनांकवार सूची

  • 1 अगस्त 2025 (शुक्रवार) – मासिक दुर्गाष्टमी : नारी शक्ति की उपासना का यह दिन देवी दुर्गा को समर्पित है। इस दिन व्रत रखकर माता की विशेष पूजा की जाती है।
  • 4 अगस्त 2025 (सोमवार) – सावन का चौथा सोमवार : भगवान शिव को समर्पित सावन सोमवार का यह अंतिम दिन भक्तों के लिए विशेष फलदायी होता है।
  • 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) – सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत
    • पुत्रदा एकादशी – संतान सुख की प्राप्ति के लिए रखा जाने वाला व्रत।
    • दामोदर द्वादशी – श्रीकृष्ण के दामोदर रूप की पूजा
  • 6 अगस्त 2025 (बुधवार) – बुध प्रदोष व्रत : शिवभक्तों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। शाम की आरती में महादेव को जल अर्पण करके सच्चे मन से प्रार्थना करें।
  • 8 अगस्त 2025 (शुक्रवार) – वरलक्ष्मी व्रत : दक्षिण भारत में प्रमुख रूप से मनाया जाने वाला माता लक्ष्मी का व्रत।
    • हयग्रीव जयंती – भगवान विष्णु के हयग्रीव अवतार का उत्सव।
  • 9 अगस्त 2025 (शनिवार) – रक्षाबंधन : भाई-बहन के प्रेम का पर्व।
    • नारली पूर्णिमा, संस्कृत दिवस, सावन पूर्णिमा व्रत
  • 10 अगस्त 2025 (रविवार) – भाद्रपद माह प्रारंभ
  • 12 अगस्त 2025 (मंगलवार) – कजरी तीज : इस दिन व्रत करने से लड़कियों की जल्दी शादी का योग बनता हैं। निःसंतान जोड़े को संतान सुख की प्राप्ति होती हैं।
    • बहुला चतुर्थी : इस दिन स्त्रियाँ अपने संतान की सुरक्षा के लिए व्रत करती हैं। और इस दिन मुख्य रूप से गाय और बछड़े की पूजा की जाती हैं।
    • हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी : श्री गणेश के पूजन का विशेष दिन होता हैं।
  • 14 अगस्त 2025 (गुरुवार) – बलराम जयंती : भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी की जन्मतिथि। इस दिन को हलधर जयंती भी कहा जाता हैं ये दिन किसानो के लिए विशेष होता हैं।
  • 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) – कृष्ण जन्माष्टमी : भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य दिवस, रात्रि में भजन-कीर्तन और झांकी उत्सवों के साथ मनाया जाता है।
    • शीतला सप्तमी : इस दिन माँ शीतला की पूजा की जाती हैं।
    • स्वतंत्रता दिवस : हमारे देश भारत का स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त 2025 (शनिवार) – दही हांडी : मटकी फोड़ उत्सव जो श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की स्मृति में मनाया जाता है।
    • कालाष्टमी मासिक : इस दिन काल भैरव बाबा की पूजा की जाती हैं।
  • 17 अगस्त 2025 (रविवार) – सिंह संक्रांति
    • मलयालम नववर्ष (चिंगम महीना) – केरल राज्य में नववर्ष का आरंभ।
  • 19 अगस्त 2025 (मंगलवार) – अजा एकादशी : पाप नाश और मोक्ष प्राप्ति के लिए
  • 20 अगस्त 2025 (बुधवार) – बुध प्रदोष व्रत
  • 21 अगस्त 2025 (गुरुवार) – मासिक शिवरात्रि
  • 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार) – पिठोरी अमावस्या : इस दिन पितरों की पूजा की जाती हैं।
    • मातृशक्ति की पूजा के लिए यह दिन खास होता है।
  • 23 अगस्त 2025 (शनिवार) – पोलाः पर्व : महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ व मध्य भारत में यह पर्व बैलों की पूजा के लिए मनाया जाता है। (भाद्रपद अमावस्या, चंद्र दर्शन)
  • 25 अगस्त 2025 (सोमवार) – वराह जयंती : भगवान विष्णु के वराह अवतार की जयंती।
  • 26 अगस्त 2025 (मंगलवार) – हरतालिका तीज : कुंवारी कन्याओं और विवाहित स्त्रियों द्वारा रखा जाने वाला सौभाग्य का व्रत।
    • गौरी हब्बा : यह कर्नाटक में गणेश चतुर्थी से पहले मनाया जाने वाला एक त्यौहार हैं, जो विशेष रूप से माता गौरी की पूजा की जाती हैं।
  • 27 अगस्त 2025 (बुधवार) – गणेश चतुर्थी / विनायक चतुर्थी : गणपति बप्पा मोरया! दस दिन चलने वाला यह उत्सव भक्ति और उल्लास से भरपूर होता है।
  • 28 अगस्त 2025 (गुरुवार) – ऋषि पंचमी : महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला पवित्र दिन।
  • 30 अगस्त 2025 (शनिवार) – ललिता सप्तमी : ये दिन राधाष्टमी के एक दिन पहले मनाया जाता यहीं ये राधाजी के प्रिय सखी श्री ललिता जी को समर्पित हैं।
  • 31 अगस्त 2025 (रविवार) – राधा अष्टमी : राधारानी का जन्मोत्सव।

August ke Tyohar : अगस्त 2025 का महीना पूरे भारत में धार्मिक उल्लास, भक्ति, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर आता है। चाहे वह रक्षाबंधन की राखी हो, जन्माष्टमी की मटकी हो या गणेश चतुर्थी की आरती – हर त्योहार जीवन को उत्साह और आस्था से भर देता है।

यदि आप भी August ke Tyohar की शुभ तिथियों के अनुसार पूजा, व्रत और पर्व की तैयारियाँ करना चाहते हैं, तो इस लिस्ट को जरूर सेव करें और अपने प्रियजनों के साथ शेयर करें।

Links : गणेश जी की सूंड किस दिशा में होनी चाहिए

संतोषी माता की पूजा और विधि

खजराना गणेश मंदिर में करे दर्शन

Leave a Reply

error: Content is protected !!