August ke Tyohar : अगस्त 2026 व्रत और त्योहारों की पूरी सूची देखें। जानें August 2026 में पड़ने वाले सभी प्रमुख व्रत, त्योहार, तिथियां और शुभ दिन जैसे नाग पंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, एकादशी, प्रदोष व्रत आदि की संपूर्ण जानकारी। अगस्त का महीना सनातन त्योहारों की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।
अगस्त का महीना भारतीय संस्कृति में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस महीने में श्रावण का समापन और भाद्रपद का आरंभ होता है। यही वह समय होता है जब श्रद्धा, भक्ति और उत्सवों की लहर पूरे भारतवर्ष में दिखाई देती है। सावन के सोमवार, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे पर्व न सिर्फ धार्मिक रूप से बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी अत्यधिक महत्व रखते हैं।
यहाँ हम आपको दे रहे हैं अगस्त 2026 के सभी प्रमुख व्रत, पर्व और त्योहारों की दिन-वार सूची, ताकि आप समय रहते अपनी तैयारी कर सकें और इन शुभ अवसरों का पूरा लाभ उठा सकें।

August ke Tyohar अगस्त 2026 के व्रत और त्योहारों की दिनांकवार सूची
| तारीख | दिन | व्रत और त्योहारों |
| 3 अगस्त 2026 | सोमवार | प्रथम श्रावण सोमवार व्रत |
| 4 अगस्त 2026 | मंगलवार | प्रथम मंगला गौरी व्रत |
| 5 अगस्त 2026 | बुधवार | कालाष्टमी एवं मासिक कृष्ण जन्माष्टमी |
| 9 अगस्त 2026 | रविवार | कामिका एकादशी |
| 10 अगस्त 2026 | सोमवार | द्वितीय श्रावण सोमवार एवं सोम प्रदोष व्रत |
| 11 अगस्त 2026 | मंगलवार | श्रावण शिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि एवं द्वितीय मंगला गौरी व्रत |
| 12 अगस्त 2026 | बुधवार | हरियाली अमावस्या / सूर्यग्रहण |
| 15 अगस्त 2026 | शनिवार | हरियाली तीज |
| 15 अगस्त 2026 | शनिवार | स्वतंत्रता दिवस |
| 16 अगस्त 2026 | रविवार | दूर्वा गणपति चतुर्थी |
| 17 अगस्त 2026 | सोमवार | नाग पंचमी /तृतीय श्रावण सोमवार सिंह संक्रांति |
| 18 अगस्त 2026 | मंगलवार | स्कन्द षष्ठी कल्कि जयंती एवं तृतीय मंगला गौरी व्रत |
| 19 अगस्त 2026 | बुधवार | तुलसीदास जयंती |
| 23 अगस्त 2026 | रविवार | श्रावण पुत्रदा एकादशी |
| 24 अगस्त 2026 | सोमवार | चतुर्थ श्रावण सोमवार एवं दामोदर द्वादशी/ Milad-un-Nabi (Id-e-Milad) |
| 25 अगस्त 2026 | मंगलवार | चतुर्थ मंगला गौरी व्रत एवं भौम प्रदोष व्रत |
| 26 अगस्त 2026 | बुधवार | ओणम |
| 28 अगस्त 2026 | शुक्रवार | वरलक्ष्मी व्रत |
| 28 अगस्त 2026 | शुक्रवार | रक्षाबंधन / राखी |
| 28 अगस्त 2026 | शुक्रवार | गायत्री जयंती / श्रावण पूर्णिमा |
| 31 अगस्त 2026 | सोमवार | कजरी तीज |
September Vrat Tyohar List in Hindi
महत्वपूर्ण सवाल : FAQ
अगस्त 2026 में आने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों से जुड़ें सवाल जिनके जवाब जानना सभी के लिए आवश्यक हैं।
अगस्त 2026 में कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार हैं?
अगस्त 2026 में हरियाली तीज, रक्षाबंधन, नाग पंचमी, पुत्रदा एकादशी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, अजा एकादशी, हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी जैसे कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार इनकी तिथियां अलग-अलग राज्यों में थोड़ी भिन्न हो सकती हैं।
अगस्त 2026 में रक्षा बंधन कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षा बंधन अगस्त 2026 में 28 अगस्त (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त भद्रा काल समाप्त होने के बाद माना जाता है। अपने शहर का स्थानीय पंचांग अवश्य देखें।
अगस्त 2026 में कौन-कौन से एकादशी व्रत हैं?
अगस्त 2026 में मुख्य रूप से पुत्रदा एकादशी और अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इन दोनों एकादशियों का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। भगवान विष्णु की पूजा, व्रत और दान-पुण्य करने से शुभ फल प्राप्त होने की मान्यता है।
कजरी तीज 2026 कब हैं ?
इस साल कजरी तीज 31 अगस्त 2026 को हैं। तथा हरियाली तीज 12 अगस्त को हैं।
सावन का पहला सोमवार अगस्त में कब हैं।
सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को है। इसी दिन महाकाल की पहली सवारी भी निकलेगी।
August ke Tyohar : अगस्त 2025 का महीना पूरे भारत में धार्मिक उल्लास, भक्ति, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर आता है। चाहे वह रक्षाबंधन की राखी हो, जन्माष्टमी की मटकी हो या गणेश चतुर्थी की आरती – हर त्योहार जीवन को उत्साह और आस्था से भर देता है।
यदि आप भी August ke Tyohar की शुभ तिथियों के अनुसार पूजा, व्रत और पर्व की तैयारियाँ करना चाहते हैं, तो इस लिस्ट को जरूर सेव करें और अपने प्रियजनों के साथ शेयर करें।
Links : गणेश जी की सूंड किस दिशा में होनी चाहिए
खजराना गणेश मंदिर में करे दर्शन




Pingback: Putrada Ekadashi : संतानहीनता से मुक्ति का उपाय: पुत्रदा एकादशी व्रत से कैसे मिलता है संतान सुख? - Dharmkahani