Skip to main content

Buddha Purnima 2025 या कहें बुद्ध जयंती पर करें भगवान बुद्ध की आरती (Buddha Aarti) मिलेगा घर में सुख शांति और समृद्धि का आशीर्वाद। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।

बुद्ध पूर्णिमा 2025 में सोमवार 12 मई 2025 को आ रही हैं। यह दिन बौद्ध धर्म व हिन्दुओं के लिए उत्सव का दिन होता हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन सभी भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना करते हैं पवित्र नदियों में स्नान, दान करते हैं जिससे उनके जीवन में सुख शांति और समृद्धि बानी रहती हैं। जब हम भगवान बुद्ध की पूजा करते हैं उसमे बुद्ध आरती का विशेष महत्त्व (Importance of Buddha Aarti) होता हैं इसीलिए आज हम आपके लिए भगवान गौतम बुद्ध की आरती ले कर आये हैं।

Dharmkahani 29 May 2025 Update : धर्मकहानी पर प्रत्येक दिन धार्मिक पोस्ट शेयर होती हैं की पोस्ट जरूर पढ़ें।

  • Ganga Dussehra 2025 पूजन, गंगा स्नान और दान का मुहूर्त
  • पूजा विधि और उपवास (Ganga Dussehra Worship Method and Fasting Ritual)
  • Ganga Dussehra 2025 :पूजन सामग्री व पूजन सामग्री

गंगा दशहरा आर्टिकल लिंक

Narasimha Aarti

चलिए भगवान गौतम बुद्ध आरती (Buddha Aarti) की शुरुआत करते हैं।

Goutam Buddha Aarti

Buddha Aarti 1 : भगवान बुद्ध की आरती

वो गौतम ज्ञानी, धन्य हो गौतम ज्ञानी ।
जन्म मरण का तुमने भेद लिया जानी।।
धन्य हो गौतम ज्ञानी।-2

पिता शुद्दोधन माता महामाया रानी।
जन्म लिया लुम्बिनी वन, साक्य मुनि सानी।।
धन्य हो गौतम ज्ञानी।-2

जग का रण गृह त्यागा, वन की खाक छानी।
दुःख का कारन खोजा, दृढ़ता दी ठानी।।
धन्य हो गौतम ज्ञानी।-2

तथ्य लोक का समझा, सत्य ही पहचानी।
नाम तथागत तेरा पड़ा ससम्मानी।।
धन्य हो गौतम ज्ञानी।-2

समता समानता तू शांति मोक्ष दानी।
दुःख हर्ता सुख कर्ता, हर्ता शैतानी।।
धन्य हो गौतम ज्ञानी।-2

जियो और जीने दो, कहा ये इंसानी।
पर पीणा निज समझो, दुःख भय परेशानी।।
धन्य हो गौतम ज्ञानी।-2

मन मतंग मतवाला, मेरा तूफानी।
सरण दे श्री गोपाल का, हर लो नगामी।।
धन्य हो गौतम ज्ञानी।-2

वो गौतम ज्ञानी, धन्य हो गौतम ज्ञानी ।।

भगवान गौतम बुद्ध ने हमेशा अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी हैं। बौद्ध धर्म के लोग भगवान बुद्ध के मार्ग दर्शन पर चलने का प्रयास करते हैं। जीवन में आने वाली परेशानियों का सामना करने की शक्ति भी गौतम बुद्ध के कहे गए अनमोल वचनों से ही मिलती हैं।

भगवान गौतम बुद्ध की पूजा मुहूर्त , पूजन विधि या उनके जीवन की कथा और उनकी मृत्यु का रहस्य जानना चाहते हैं हमारा बुद्ध पूर्णिमा स्पेशल ब्लॉग : Buddha Purnima 2025   जरूर पढ़ें

Goutam Buddha Aarti in hindi

Buddha Aarti 2 : भगवान बुद्ध की आरती

कंचन थाल पंचशील को जलाओ।
गावो रे मन बुद्ध जी की आरती गावो।। – 2

जो जन बुद्ध जी की आरती गावे।
सुख संपत्ति जीवन फल पावे।।

सब जन मिल जुल ताली बजावो।
गावो रे मन बुद्ध जी की आरती गावो।। – 2

कस्ट मिटेगा हरेंगे दुःख पीरा।
बुद्ध जी के जैसा नहीं कोई जग में हीरा।।

श्रद्धा सुमन अपने मन में सजावो।
गावो रे मन बुद्ध जी की आरती गावो।। – 2

अंगुलिमाल डाकू से बन गया भिछु।
जन जन के लोग हुए प्रज्ञा के इच्छु ।।

लेके नाम बुद्ध जी का सफल तुम हो जाओ।
गावो रे मन बुद्ध जी की आरती गावो।। – 2

गावो रे मन बुद्ध जी की आरती गावो यह वाक्य जीवन में भगवान बुद्ध पर आपके विश्वास को और प्रबल बनाएगा। जब भी आप बुद्ध जी की पूजा करें अपने पूजन का समापन हमेशा बुद्ध जी की आरती से ही करें ताकि आपकी पूजा भी सम्पूर्ण हो और आपको भगवान गौतम बुद्ध आ आशीर्वाद भी मिले।

Buddha Aarti Video : Budh Ji Ki Arti Gawo 

धर्मकहानी :- धर्म कहानी पर हम धर्म से जुडी जानकारी आपके साथ साझा करते हैं। आज हमने बुद्ध भगवान की आरती (Buddha Aarti) साझा की हैं। यह सत्य कोई नहीं नकार सकता की इस कलयुग में भक्ति ही एक ऐसा मार्ग है जो हमें मुक्ति दिला सकता हैं इसीलिए जब आप बुद्ध जयंती के दिन पूजा करें बुद्ध भगवान की आरती (Buddha Aarti) करना न भूले, हम सनातन धर्म की रक्षा के लिए आपके साथ भगवान की लीलाये , चालीसा , आरती तथा कहानियाँ साझा करते हैं। यदि आप भी धर्म से जुडी कोई जानकारी जानना चाहते हैं कमेंट में जरूर बताये।

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो` करें फेसबुक

Disclaimer: यह जानकारी इंटरनेट सोर्सेज के माध्यम से ली गयी है। जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। धर्मकहानी का उद्देश्य सटीक सूचना आप तक पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता सावधानी पूर्वक पढ़ और समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इस जानकारी का उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। अगर इसमें आपको कोई गलती लगाती है तो कृपया आप हमें हमारे ऑफिसियल ईमेल पर जरूर बताये।

error: Content is protected !!