Google search engine
Homeआरती संग्रहSantoshi Mata Aarti 2025 : सन्तोषी माता की आरती करने से होंगे...

Santoshi Mata Aarti 2025 : सन्तोषी माता की आरती करने से होंगे ये फायदे जाने महत्त्व !

Santoshi Mata Aarti : संतोषी माता आरती या कहे माता चौकी आरती you can Download Santoshi Mata Aarti lyrics Image and Download Santoshi Mata Aarti PDF in Hindi language.

माता दुर्गा के कोमल या कहे शांत स्वरुप है संतोषी माता। संतोषी माता जन्म कथा बड़ी ही अध्भुत हैं जिसे भक्तो को जरूर पड़ना चाहिए। शुक्रवार के दिन जब संतोषी माता का पूजन अर्चना की जाती हैं तब आरती का विशेष महत्त्व होता हैं। संतोषी माता की आरती करने से संतोषी माता की पूजा सम्पूर्ण होती हैं। जब भी भक्त माता की चौकी रखते हैं ऐसे में भी संतोषी माता की ही आरती की जाती हैं।

Santoshi Mata Aarti lyrics Image

यदि आप संतोषी माता की आरती को डाउनलोड कर के रखना चाहते हैं। या रीड करना चाहते हैं तो निचे दी गयी इमेज देखे।

Santoshi Mata Aarti : संतोषी माता आरती

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ।
अपने सेवक जन की,
सुख सम्पति दाता ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

सुन्दर चीर सुनहरी,
मां धारण कीन्हो ।
हीरा पन्ना दमके,
तन श्रृंगार लीन्हो ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

गेरू लाल छटा छबि,
बदन कमल सोहे ।
मंद हंसत करुणामयी,
त्रिभुवन जन मोहे ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

स्वर्ण सिंहासन बैठी,
चंवर दुरे प्यारे ।
धूप, दीप, मधु, मेवा,
भोज धरे न्यारे ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

गुड़ अरु चना परम प्रिय,
तामें संतोष कियो ।
संतोषी कहलाई,
भक्तन वैभव दियो ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

शुक्रवार प्रिय मानत,
आज दिवस सोही ।
भक्त मंडली छाई,
कथा सुनत मोही ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

मंदिर जग मग ज्योति,
मंगल ध्वनि छाई ।
विनय करें हम सेवक,
चरनन सिर नाई ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

भक्ति भावमय पूजा,
अंगीकृत कीजै ।
जो मन बसे हमारे,
इच्छित फल दीजै ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

दुखी दारिद्री रोगी,
संकट मुक्त किए ।
बहु धन धान्य भरे घर,
सुख सौभाग्य दिए ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

ध्यान धरे जो तेरा,
वांछित फल पायो ।
पूजा कथा श्रवण कर,
घर आनन्द आयो ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

चरण गहे की लज्जा,
रखियो जगदम्बे ।
संकट तू ही निवारे,
दयामयी अम्बे ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

सन्तोषी माता की आरती,
जो कोई जन गावे ।
रिद्धि सिद्धि सुख सम्पति,
जी भर के पावे ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ।
अपने सेवक जन की,
सुख सम्पति दाता ॥

Delhi Kilkari Bhairav Temple

Santoshi Mata Aarti Benefits : संतोषी माता की आरती करने से क्या लाभ होते हैं।

आइये जानते हैं माता संतोषी की आरती का महत्त्व (Santoshi Mata Aarti ka Mahatv) तथा संतोषी माता की आरती करने से क्या लाभ होता हैं।

  • संतोषी माता की आरती करने से मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं।
  • संतोषी माता की आरती करने से संतोषी माता की पूजा अर्चना सम्पूर्ण होती हैं।
  • यदि संतोषी माता की आरती शुक्रवार के दिन की जाये तो विशेष फल प्राप्त होता हैं।
  • कुवारी कन्या जिसकी शादी नहीं हो रही हो ऐसे मैं यदि आरती की जाती हैं तो उनकी शादी हो जाती हैं।

Download Santoshi Mata Aarti PDF in Hindi

धर्मकहानी :- धर्म कहानी पर हम धर्म से जुडी जानकारी आपके साथ साझा करते हैं। यह सत्य कोई नहीं नकार सकता की इस कलयुग में भक्ति ही एक ऐसा मार्ग है जो हमें मुक्ति दिला सकता हैं इसीलिए हम सनातन धर्म की रक्षा के लिए आपके साथ भगवान की लीलाये , चालीसा , आरती तथा कहानियाँ साझा करते हैं। यदि आप भी धर्म से जुडी कोई जानकारी जानना चाहते हैं कमेंट में जरूर बताये। धन्यवाद।

Disclaimer: यह जानकारी इंटरनेट सोर्सेज के माध्यम से ली गयी है। जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। धर्मकहानी का उद्देश्य सटीक सूचना आप तक पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता सावधानी पूर्वक पढ़ और समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इस जानकारी का उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। अगर इसमें आपको कोई गलती लगाती है तो कृपया आप हमें हमारे ऑफिसियल ईमेल पर जरूर बताये।

चेक फेसबुक पेज

बहुत- बहुत धन्यवाद

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

error: Content is protected !!