Home आरती संग्रह Ujjain Mahakal Aarti 2024 : श्री महाकाल आरती, स्तुति।

Ujjain Mahakal Aarti 2024 : श्री महाकाल आरती, स्तुति।

0
49
Ujjain Mahakal Arti

Ujjain Mahakal Aarti, Mahakal ki aarti, Mahakal aarti Hindi lyrics, Mahakal Aarti Lyrics, Mahakal aarti Labh, Mahakal English Aarti Lyrics, Mahakal Stuti

12 ज्योतिर्लिंग में से एक ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन या कहे अवंतिका पूरी में स्थित हैं। महाकाल काल की भक्ति करने वाले भक्त उनकी पूछा अर्चना पुरे मन से करते हैं और महाकाल उनकी सभी मनोकामना की पूर्ति करते हैं।  सावन में तो महाकाल के दर्शन करने करोड़ो  भक्त आते हैं जिससे उनका दर्शन भी मुश्किल से होते हैं।  

महाकाल के दर्शन मात्र से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।  महाकाल  की आरती (Ujjain Mahakal Aarti) व स्तुति करने से भक्तो के जीवन से दुःख दर्द , कर्ज , बीमारी से छुटकारा मिलता हैं और घर में धन धन्य की वर्षा होती हैं इसीलिए आज हम उज्जैन महाकाल की आरती हिंदी में लेकर आये है। 

 

॥ Mahakal Stuti : श्री महाकाल स्तुति ॥

अवन्तिकायां विहितावतारं

मुक्ति प्रदानाय च सज्जनानाम्‌

अकालमृत्योः परिरक्षणार्थं

वन्दे महाकाल महासुरेशम॥

महाकाल स्तुति जीवन को सफल बनाने वाली है।  

Shri Hanuman Aarti 

॥ Ujjain Mahakal Aarti Hindi Lyrics : महाकाल आरती ॥

Mahakal Ki Aarti Lyrics in Hindi – महाकाल की आरती 

काल की विकराल की,

त्रिलोकेश्वर त्रिकाल की,

भोले शिव कृपाल की,

करो रे मंगल आरती मृत्युंजय महाकाल की,

बाबा महाकाल की,

ओ मेरे महाकाल की,

करो रे मंगल आरती मृत्युंजय महाकाल की । (2)

पित पुष्प बाघम्बर धारी,

नंदी तेरी सवारी,

पित पुष्प बाघम्बर धारी,

नंदी तेरी सवारी,

त्रिपुंडधारी हे त्रिपुरारी,

भोले भव भयहारी,

शम्भू दिन दयाल की,

तीन लोक दिगपाल की,

कैलाषी शशिभाल की,

करो रे मंगल आरती मृत्युंजय महाकाल की । (2)

डमरू बाजे डम डम डम,

नाचे शंकर भोला,

डमरू बाजे डम डम डम,

नाचे शंकर भोला,

बम भोले शिव बमबम बमबम,

चढ़ा भंग का गोला

जय जय ह्रदय विशाल की,

आशुतोष प्रतिपाल की,

नैना धक धक ज्वाल की,

करो रे मंगल आरती मृत्युंजय महाकाल की । (2)

आरत हारी पालनहारी,

तू है मंगलकारी,

आरत हारी पालनहारी,

तू है मंगलकारी,

मंगल आरती करे नर नारी,

पाएं पदारथ चारि,

कालरूप महाकाल की,

कृपासिंधु महाकाल की,

उज्जैनी महाकाल की,

करो रे मंगल आरती मृत्युंजय महाकाल की । (2)

काल की विकराल की,

त्रिलोकेश्वर त्रिकाल की,

भोले शिव कृपाल की,

करो रे मंगल आरती,

मृत्युंजय महाकाल की,

करो रे मंगल आरती,

मृत्युंजय महाकाल की,

बाबा महाकाल की,

ओ मेरे महाकाल की,

करो रे मंगल आरती मृत्युंजय महाकाल की । (2)

इति श्री महाकाल की आरती ||

LIVE Darshan Mahakaleshwar Jyotirlinga

जब भी भगवान पूजा अर्चना की जाती है तो उसकी पूर्णता आरती के बाद मणि जाती हैं  महाकाल बाबा की आरती की अपनी ही अलग महानता हैं।  उज्जैन की भस्म आरती होती हैं कहा जाता हैं जीवन में एक बार तो भस्म आरती में शामिल होना ही चाहिए।  लेकिन नियम के अनुसार उज्जैन की महाकाल भस्म आरती में पुरुष ही महाकाल बाबा का दर्शन कर सकते हैं।  महिलाएं नहीं कर सकती।  

आरती संग्रह

Ganeshji Aarti

Khatu Shyam Aarti 

धर्मकहानी :-

दोस्तों, इस उम्मीद है आपको इस आर्टिकल से उज्जैन महाकाल की आरती (Mahakal Aarti) & स्तुति पढ़ने के लाभ की जानकारी जरुर मिली होगी। अगले आर्टिकल में हमने खाटू श्याम चालीसा (Khatu Shyam Chalisa) का वर्णन किया है। कृपया आप उसे भी जरूर रीड करे।

धर्म कहानी पर हम धर्म से जुडी जानकारी आपके साथ साझा करते हैं। यह सत्य कोई नहीं नकार सकता की इस कलयुग में भक्ति ही एक ऐसा मार्ग है जो हमें मुक्ति दिला सकता हैं इसीलिए हम सनातन धर्म की रक्षा के लिए आपके साथ भगवान की लीलाये , चालीसा , आरती तथा कहानियाँ साझा करते हैं। यदि आप भी धर्म से जुडी कोई जानकारी जानना चाहते हैं कमेंट में जरूर बताये। 

Disclaimer: यह जानकारी इंटरनेट सोर्सेज के माध्यम से ली गयी है। जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। धर्मकहानी का उद्देश्य सटीक सूचना आप तक पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता सावधानी पूर्वक पढ़ और समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इस जानकारी का उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। अगर इसमें आपको कोई गलती लगाती है तो कृपया आप हमें हमारे ऑफिसियल ईमेल पर जरूर बताये।

चेक फेसबुक पेज

बहुत- बहुत धन्यवाद

NO COMMENTS