Skip to main content

Gau Mata Aarti Lyrics in Hindi: गौ सेवा विधि और लाभ जानें धार्मिक रहस्य Download Gau Aarti PDF, जानिए कब करे गौ सेवा, कैसे गौ आरती से जीवन में आती है सुख-शांति और आध्यात्मिक उन्नति।

गौ माता या कहे गाय माता , गौ माता की सेवा हमारे जीवन में सुख शांति समृद्धि प्रदान करती हैं। गाय (COW) सिर्फ एक पशु नहीं हैं सनातन धर्म या करे पौराणिक ग्रंथो मैं gau mata को सर्व देवमयी कहा गया हैं। मान्यता हैं की गौ माता के शरीर मैं 36 करोड़ देवी देवताओं का वास होता हैं।

जब गौ माता की आरती, पूजन करते हैं तो हमें 36 करोड़ देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। गौ सेवा को सबसे बड़ी सेवा की मान्यता प्राप्त हैं। गौ आरती करने से मन में शांति घर में समृद्धि , सुख शांति प्राप्त होती हैं। इसीलिए आज इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं

  • गौ आरती के बोल ( Gau Mata Aarti Lyrics)
  • गौ आरती क्यों करना चाहिए ?( Why We Do Gau Mata Aarti)
  • गौ सेवा का महत्त्व ( Importance of Gau Seva)
  • गौ आरती करने का समय / गौ आरती कब करें ?( Gau Mata Aarti Time )
  • गौ आरती करने के लाभ (Benefits of Gau Mata Aarti)

गौ माता आरती के बोल (Gau Mata Aarti Lyrics in Hindi)

आइये करते हैं गौ आरती हिंदी मैं जिससे करने से आपके जीवन की सभी समस्या दूर हो जाएगी। सनातन धर्म से जुड़ें रहेंगे।

गौ माता आरती (Gau Mata Aarti Lyrics in Hindi)

ॐ जय गौमाता, मैया जय जय गौमाता,
जो कोई तुमको सेवत, त्रिभुवन सुख पाता।।
ॐ जय गौमाता….

सुख समृद्धि प्रदायिनी, गौ की कृपा मिले,
जो करे गौ की सेवा, पल में विपत्ति टले।।
ॐ जय गौमाता….

आयु ओज विकासिनी, जन जन की माई,
शत्रु मित्र सब जाने, सब की सुख दाई।।
ॐ जय गौमाता….

सुर सौभाग्य विधायिनी, अमृत दुग्ध दियो,
अखिल विश्व नर नारी, शिव अभिषेक कियो।।
ॐ जय गौमाता….

ममतामयी मनभाविनी, तुम ही जग माता,
जग की पालनहारी, कामधेनु माता।।
ॐ जय गौमाता….

संकट रोग विनाशिनी, सुर महिमा गाई,
गौशाला की सेवा, संतन मन भाई।।
ॐ जय गौमाता….

गौमाता की रक्षा हेतु, हरी अवतार लियो,
गौ पालक गोपाला, शुभ सन्देश दियो।।
ॐ जय गौमाता….

गौमाता की आरती, जो कोई जन गावे,
पदम् कहत वैतरणी, भव से तर जावे।।
ॐ जय गौमाता….

ॐ जय गौमाता, मैया जय जय गौमाता,
जो कोई तुमको सेवत, त्रिभुवन सुख पाता।।
ॐ जय गौमाता….

गौमाता की जय हो

गौ माता आरती के बोल PDF (Download Gau Mata Aarti Lyrics PDF)

गौ आरती क्यों करना चाहिए ?( Why We Do Gau Mata Aarti)

गौ सेवा को सभी सेवाओँ से सर्वपरि माना गया हैं कियुकी गौ माता की सेवा में हम सिर्फ गौ माता की सेवा नहीं करते बल्कि गौ माता में समाहीत ब्रह्मा , विष्णु व महेश व विश्व की सभी देवीय शक्तियों की सेवा करते हैं जिसके फल स्वरुप हमारे जीवन में हो रही धन , सम्पदा, शांति की कमी हो दूर करते हैं तथा हमें मोक्ष प्राप्त होता हैं।

जिस मनुष्य क्व जीवन में करुणा, ममता का भाव ना हो वो यदि वे गौ सेवा करते हैं तो उनके जीवन में करुणा, ममता की धारा बाहने लगती हैं। जीवन में आनद की अनुभूति होती हैं। यदि संतान हीन जोड़ा गौ सेवा , गौ माता की आरती, पूजन करता हैं तो उसे संतान सुख की प्राप्ति होती हैं और जीवन मैं दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होती हैं।

गौ माता की आरती का समय ( Gau Mata Aarti Time)

गौ आरती कब करें या कहें गौ माता की आरती का समय ( Gau Mata Aarti Time) क्या होना चाहिए ? गौ माता आरती का कोई समय नहीं होता हैं परन्तु सुबह या शाम को गौ आरती करना चाहिए। पुराणों मैं कुछ दिनों का उल्लेख किया गया हैं चलिए जानते हैं की ऐसे कौन से दिन होते हैं जिसमे यदि गौ सेवा या गौ आरती की जाए तो विशेष फल प्राप्त होता हैं

गौ माता की आरती करने का विशेष महत्त्व इन दिनों में होता है जैसे

  1. गोपाष्टमी: गोपाष्टमी के दिन गौ माता की आरती करना विशेष रूप से शुभ व लाभकारी माना जाता है।
  2. पूर्णिमा: पूर्णिमा के दिन महीने में दो पूर्णिमा आती हैं इसीलिए दोनों पूर्णिमा के दिन गौ माता की आरती की जाए तो यह बहुत ही शुभ माना गया है।
  3. सोमवार: हर सोमवार गौ माता को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन आरती करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
  4. गुरुवार: गुरुवार के दिन भी गौ माता की आरती के लिए उपयुक्त है। वैसे कोशिश करें की रोज गौ माता को रोटी दे व पूजन करें।

Gau Mata Aarti Time : गौ माता की आरती किसी भी शुभ मुहूर्त में कर सकते हैं, जैसे कि:

  • सुबह सूर्योदय के समय
  • शाम सूर्यास्त के समय
  • रात्रि में दीपक जलाने के समय

How To Do Gau Mata Aarti : गौ माता की आरती कैसे करें

गौ आरती करने का सुबह फल तभी मिलता हैं अजब आप विधि पूर्वक पूरी श्रद्धा और विश्वास से करें चाहिए यदि आप जानना चाहते हैं की ऐसी कौन सी विधि हैं जिससे गौ माता की आरती व पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन मैं सुख शांति प्राप्त होती हैं।

  • सबसे पहले स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
  • आरती के दौरान गौ माता की मूर्ति, चित्र या गाय के सामने बैठें और दीपक जलाएं।
  • उसके बाद आरती करें , आरती करते समय धीरे धीरे आरती करें।
  • आरती के बाद प्रसाद जरूर वितरित करें।
  • गौ माता को चारा जरूर खिलाए।

गौ माता की आरती के लाभ:

  1. गौ माता की आरती करने से सभी पापों का नाश होता है।
  2. गौ माता की आरती करने से शरीर व आत्मा की शुद्धि होती है।
  3. गौ माता की आरती करने से मानसिक शांति प्राप्त होती हैं और इंसान मोक्ष के रस्ते पर जाता हैं ।
  4. गौ माता की आरती करने से निःसंतानता से भी मिलती हैं और स्वस्थ संतान की प्राप्ति की संभावना मिलती है।
  5. गृह कलेश,लड़ाई झगड़ा का भी निवारण होता है।
  6. गौ माता की आरती करने से आध्यात्मिक विकास होता है ध्यान केंद्रित करने में भी सहायता मिलती हैं।
  7. गौ माता की आरती करने से भय और चिंता का नाश होता है।
  8. गौ माता की आरती करने से जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
  9. गौ माता के अन्दर 33 कोटी देवताओं का वास होता है, इसलिए गौ माता की आरती करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद एकसाथ प्राप्त हो जाता हैं।
  10. गौ माता की आरती करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती हैं।

इंग्लिश आर्टिकल्स के लिए Dharmkahani English जरूर विजिट करें।

धर्मकहानी :-

दोस्तों, इस उम्मीद है आपको इस आर्टिकल से गौ माता की आरती (Gau Mata Aarti) & गौ माता से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी जरुर मिली होगी। अगले आर्टिकल में हमने खाटू श्याम आरती (Khatu Shyam Aarti) का वर्णन किया है। कृपया आप उसे भी जरूर रीड करे।

धर्म कहानी पर हम धर्म से जुडी जानकारी आपके साथ साझा करते हैं। यह सत्य कोई नहीं नकार सकता की इस कलयुग में भक्ति ही एक ऐसा मार्ग है जो हमें मुक्ति दिला सकता हैं इसीलिए हम सनातन धर्म की रक्षा के लिए आपके साथ भगवान की लीलाये , चालीसा , आरती तथा कहानियाँ साझा करते हैं। यदि आप भी धर्म से जुडी कोई जानकारी जानना चाहते हैं कमेंट में जरूर बताये। 

धर्मकहानी यूट्यूब चेंनल जरूर फॉलो करें

Disclaimer: यह जानकारी इंटरनेट सोर्सेज के माध्यम से ली गयी है। जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। धर्मकहानी का उद्देश्य सटीक सूचना आप तक पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता सावधानी पूर्वक पढ़ और समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इस जानकारी का उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। अगर इसमें आपको कोई गलती लगाती है तो कृपया आप हमें हमारे ऑफिसियल ईमेल पर जरूर बताये।

चेक फेसबुक पेज

बहुत- बहुत धन्यवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!