जुलाई 2026 में कौन-कौन से व्रत और त्योहार हैं? July 2026 Vrat Tyohar List in Hindi में एकादशी, गुप्त नवरात्रि, गुरु पूर्णिमा, अमावस्या, पूर्णिमा और सभी शुभ तिथियों की संपूर्ण जानकारी पढ़ें। July Vrat Tyohar List in Hindi के सभी व्रत, त्योहार, एकादशी, अमावस्या, पूर्णिमा, गुप्त नवरात्रि, गुरु पूर्णिमा और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी सूची पढ़ें।
जुलाई का महीना वो महीना होता हैं जिससे त्योहारों की शुरुवात होती हैं। सनातक धर्म में हर महीने का विशेष आध्यात्मिक एवं धार्मिक महत्त्व होता हैं वैसे ही जुलाई महीने का भी हैं जुलाई मैं कई महत्वपूर्ण त्यौहार एंड व्रत आने वाले हैं। इस महीने सावन सोमवार, गुप्त नवरात्रि, मंगलागौरी व्रत, देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, कामिका एकादशी, हरियाली अमावस्या, सावन मास का आरंभ तथा भगवान शिव और भगवान विष्णु की आराधना से जुड़े कई पावन अवसर आएंगे।
यदि आप जुलाई 2026 के सभी व्रत एवं त्योहारों की सही तिथि, पूजा का महत्व और धार्मिक जानकारी एक ही स्थान पर जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए लाये है। जिसमे July 2026 Vrat Tyohar List in Hindi के साथ-साथ प्रत्येक प्रमुख पर्व का संक्षिप्त परिचय, पूजा का महत्व और संबंधित विस्तृत आर्टिकल के लिंक भी मिलेंगे, जिससे आप हर धार्मिक अवसर की संपूर्ण जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें।
July 2026 Vrat Tyohar List
| तारीख | दिन | जुलाई व्रत और त्यौहार 2026 |
| 3 जुलाई 2026 | शुक्रवार | कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी |
| 7 जुलाई 2026 | मंगलवार | कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी |
| 10 जुलाई 2026 | शुक्रवार | योगिनी एकादशी |
| 11 जुलाई 2026 | शनिवार | वैष्णव योगिनी एकादशी |
| 12 जुलाई 2026 | रविवार | रवि प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि |
| 14 जुलाई 2026 | मंगलवार | आषाढ़ अमावस्या, दर्श अमावस्या |
| 15 जुलाई 2026 | बुधवार | आषाढ़ नवरात्रि प्रारंभ / गुप्त नवरात्री 2026 |
| 16 जुलाई 2026 | गुरुवार | जगन्नाथ रथयात्रा, कर्क संक्रांति |
| 17 जुलाई 2026 | शुक्रवार | अनिरुद्ध चतुर्थी |
| 19 जुलाई 2026 | रविवार | स्कंद षष्ठी |
| 20 जुलाई 2026 | सोमवार | आषाढ़ अष्टाह्निका प्रारंभ |
| 21 जुलाई 2026 | मंगलवार | पार्वती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी |
| 22 जुलाई 2026 | बुधवार | भडली नवमी |
| 24 जुलाई 2026 | शुक्रवार | आशा दशमी व्रत |
| 25 जुलाई 2026 | शनिवार | देवशयनी एकादशी, वासुदेव द्वादशी, गौरी व्रत प्रारंभ |
| 26 जुलाई 2026 | रविवार | रवि प्रदोष व्रत |
| 27 जुलाई 2026 | सोमवार | जयापार्वती व्रत प्रारंभ |
| 28 जुलाई 2026 | मंगलवार | कोकिला व्रत |
| 29 जुलाई 2026 | बुधवार | गुरु पूर्णिमा |
| 30 जुलाई 2026 | गुरुवार | श्रावण 2026 मास प्रारंभ (उत्तर भारत), इष्टि |
August 2026 Vrat Tyohar List in Hindi
september vrat tyohar list in hindi
जुलाई 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहार
गुप्त नवरात्रि 2026
साल में चार नवरात्री आती हैं दो नवरात्री और दो गुप्त नवरात्री। गुप्त नवरात्री 2026 में जुलाई माह मैं आ रही हैं गुप्त नवरात्री का विशेष महत्त्व तांत्रिक विद्याओं के लिए माना जाता हैं परन्तु यह गुप्त नवरात्री सबसे बड़ी नवरात्री हैं। नवरात्री के नो दिनों में माता की उपासना करने के विशेष दिन माने जाते हैं। नवरात्री मैं दुर्गा चालीसा का पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता हैं। प्रातः काल में उठ कर माता की पूजा , आरती और चालीसा का पाठ करना चाहिए। हो सके तो नवरात्री के नौ दिनों तक व्रत भी करना चाहिए।
यदि गुप्त नवरात्री कब हैं पूजा मुहूर्त और व्रत में क्या करे क्या ना करे जानना हैं तो हमारा गुप्त नवरात्री 2026 वाला आर्टिकल जो ऊपर टेबल में दिया है जरूर पढ़े। इसमें दी गया जानकारी आपको गुप्त नवरात्री से जुडी सभी जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगी।
देवशयनी एकादशी
साल में 24 एकादशी आती हैं। हर एकादशी का अपना अलग महत्त्व होता हैं हर महीने में दो एकादशी आती हैं एक कृष्ण पक्ष की एकादशी और शुक्ल पक्ष की। जुलाई 2026 में शुक्ल पक्ष में देवशयनी एकादशी और कृष्ण पक्ष मैं योगिनी एकादशी हैं। देवशयन एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए शयन करते हैं , देवशयनी एकादशी बड़ी एकादशी मानी जाती हैं।
यदि आप एकादशी का व्रत करते हैं या उससे जुडी जानकारी जानना चाहते हैं ,ऊपर टेबल में हमने देवशयनी एकादशी का आर्टिकल लिंक किया जिसमें बताया गया हैं की देवशयनी एकादशी कब हैं मुहूर्त , तिथि और एकादशी पर क्या करे क्या ना करे यह बताया हैं। आप पढ़ें जरूर। यदि आपको एकादशी 2026 में कब- कब हैं जानना हैं यह आर्टिकल पड़े।
गुरु पूर्णिमा
गुरु पूर्णिमा हिंदु धर्म, जैन धर्म और बौद्ध धर्म के लोगो द्वारा अपने गुरु या कहे शिक्षक को सम्मान देने एवं उनको पूजने के लिए मनाया जाता है। हमारे सनातन धर्म में शिक्षकों को गुरु शब्दावली से भी जाना जाता है। गुरु का महत्त्व हर व्यक्ति के जीवन में बहुत ख़ास होता हैं। महाभारत के रचयिता भगवान श्री वेद व्यास का जन्म इसी दिन हुआ था। उनके द्वारा हमें वेदों, पुराणों का ज्ञान मिला है इसलिए इस पूर्णिमा को हम गुरु पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा कहा जाता है।
गुरु पूर्णिमा 2026 में जुलाई महीने में आ रही हैं। गुरु पूर्णिमा के बारे में सभी को ज्ञान होना चाहिए। यदि आपको भी गुरु पूर्णिमा क्यों मनाते है और गुरु पूर्णिमा की कथा जानना हैं यह आर्टिकल जरूर पढ़े। गुरु पूर्णिमा पर पूजन की विधि , मुहूर्त या यह जानना हैं की गुरु पूर्णिमा पर क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए ऊपर टेबल मैं दिए गुरु पूर्णिमा पर दी गयी लिंक से पढ़ें।
सावन 2026
भोलेनाथ का सबसे पवन महीना सावन इस माह में शुरू हो रहा हैं। कहा जाता हैं की देव शयनी एकादशी पर भगवान विष्णु निद्रा में चले जाते हैं धरती और श्रष्टि का सब कार्यभार भगवान भोलेनाथ पर छोड़ कर। यहाँ तक कहा जाता हैं की सावन के माह पर भगवान भोलेनाथ धरती भ्रमण पर रहते हैं इसलिए सावन में भोलेनाथ की पूजा ,आरती आराधना करने से विशेष फल मिलता हैं। सावन सोमवार का व्रत भी रखना चाहिए। सावन में ही माता पारवती का व्रत मंगला गौरी व्रत भी किया जाता हैं। सावन माह में आप कुछ कर सको या नहीं परन्तु शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाए। सावन आने से पहले शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही तरीका जान ले।
यदि आपको जानना हैं की सावन के सोमवार कब कब हैं और मंगला गौरी व्रत कब कब हैं तो ऊपर टेबल में सावन 2026 पर जुड़ी लिंक पर क्लिक कर के जान लें। सावन महीने में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन का भी विशेष महत्त्व होता हैं।
जुलाई में आने वाली अमावस्या एवं पूर्णिमा
सनातन में अमावस्या और पूर्णिमा दोनों तिथियों का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक माना गया है। अमावस्या का दिन पितरों के तर्पण, दान-पुण्य, स्नान और भगवान शिव एवं विष्णु की उपासना के लिए शुभ माना जाता है, जबकि पूर्णिमा को भगवान विष्णु, चंद्रदेव और माता लक्ष्मी की आराधना का विशेष महत्व है। जुलाई 2026 में आने वाली अमावस्या और पूर्णिमा भी भक्तों के लिए साधना, व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों का उत्तम अवसर लेकर आएंगी।
आषाढ़ अमावस्या
- तिथि: 14 जुलाई 2026, मंगलवार
- महत्व: आषाढ़ अमावस्या को पितृ तर्पण, पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। कई स्थानों पर इस दिन दर्श अमावस्या भी मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक किए गए दान और पितरों के निमित्त तर्पण से पितृ दोष शांत होता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
गुरु पूर्णिमा
- तिथि: 29 जुलाई 2026, बुधवार
- महत्व: गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान का पर्व है। यह दिन महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन गुरु की पूजा, आशीर्वाद प्राप्त करना, आध्यात्मिक अध्ययन तथा भगवान विष्णु और चंद्रदेव की आराधना अत्यंत शुभ मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर गुरु की सेवा और पूजा करने से ज्ञान, विवेक और आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
July 2026 Vrat Tyohar Calendar

July 2026 FAQs : जुलाई महीने में आने वाले त्यौहार और व्रत से जुड़े सवाल
जुलाई 2026 में कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार हैं?
जुलाई 2026 में गुप्त नवरात्रि, देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, कामिका एकादशी, हरियाली अमावस्या, श्रावण मास का आरंभ, रवि प्रदोष व्रत और अन्य कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व मनाए जाएंगे।
जुलाई 2026 में गुप्त नवरात्रि कब से शुरू होगी?
हिंदू पंचांग के अनुसार जुलाई 2026 में गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर गुप्त नवरात्री 24 जुलाई 2026 को समाप्त होगी। यह नौ दिनों तक देवी उपासना और साधना का विशेष पर्व माना जाता है।
जुलाई 2026 में देवशयनी एकादशी कब है?
देवशयनी एकादशी 25 जुलाई 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन से भगवान विष्णु योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं और चातुर्मास का शुभारंभ माना जाता है।
जुलाई 2026 में भगवान शिव की पूजा के लिए कौन-कौन से शुभ दिन हैं?
जुलाई 2026 में मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, आषाढ़ अमावस्या और श्रावण मास का आरंभ भगवान शिव की विशेष पूजा के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
क्या जुलाई 2026 के व्रत और त्योहारों की तिथियाँ पंचांग के अनुसार हैं?
हाँ, इस लेख में दी गई सभी तिथियाँ हिंदू पंचांग के अनुसार संकलित की गई हैं। फिर भी किसी विशेष पूजा या व्रत के लिए अपने क्षेत्र के पंचांग या स्थानीय मंदिर की तिथि की पुष्टि करना उचित रहता है।
Conclusion
जुलाई धार्मिक दृष्टि से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है पूरे महीने के व्रत एवं त्योहारों का के बारे पूरी जानकारी हमने इस आर्टिकल में दी हैं। यदि आपको डिटेल में जानकरी चाहिए उसके भी आर्टिकल लिंक कर दिए हैं आप जरूर पढ़ें। उम्मीद करते हैं धर्मकहानी का यह आर्टिकल आपको बहुत पसंद आया होगा। यदि अभी तक अपने हमारी वेबसाइट की धार्मिक कहानियाँ , मंदिर रहस्यों के बारे मैं नहीं जाना हैं तो केटेगरी मैं जा कर जरूर चेक करें।
यदि आप सोशल मीडिया पर भी धर्म से जुडी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो फेसबुक , इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।
धर्मकहानी Facebook
धर्मकहानी Instagram




